संभल, अगस्त 5 -- कृषि के क्षेत्र में संभल के किसानों ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। पारंपरिक फसलों की जगह अब यहां के खेतों में गोल्डन बॉटल ब्रश की खेती लहलहा रही है। न कीट, न रोग, न जानवरों का खतरा। यह फसल बन गई है किसानों की सबसे सुरक्षित और लाभकारी फसल। गोल्डन बॉटल ब्रश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी खेती में किसी प्रकार के रासायनिक छिड़काव की जरूरत नहीं पड़ती। इससे न केवल उत्पादन लागत घटती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। यह एक बड़ा कदम है जैविक खेती की ओर। यह फसल पशुओं को आकर्षित नहीं करती, जिससे खेतों को किसी भी प्रकार के नुकसान का डर नहीं रहता। किसान अब अपने उत्पाद को लेकर पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और आश्वस्त महसूस कर रहे हैं। कम मेहनत, ज्यादा आमदनी।किसानों की नई सोच संभल। कम श्रम में अधिक लाभ देने वाली यह फसल किसानों...