संभल, दिसम्बर 30 -- जामा मस्जिद के समीप मौजा कोट (अंदर चुंगी) में स्थित 0.470 हेक्टेयर कब्रिस्तान की भूमि का कुछ देर बाद सीमांकन किया जाएगा। एएसपी व सीओ पुलिस-पीएसी और आरआरएफ फोर्स के साथ मस्जिद क्षेत्र में मौजूद हैं। शहर के सभी चौराहों व मस्जिद मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। जामा मस्जिद के समीप मौजा कोट (अंदर चुंगी) में स्थित 0.470 हेक्टेयर कब्रिस्तान की भूमि नान जेड-ए श्रेणी में दर्ज है, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्जे के आरोप लगते रहे हैं। आज इसके सीमांकन का कार्य किया जाना है। एएसपी कुलदीप कुमार, सीओ आलोक भाटी सदर कोतवाल गजेंद्र सिंह, पुलिस-पीएसी और आरआरएफ बल के साथ मस्जिद क्षेत्र में मौजूद हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.