अमरोहा, दिसम्बर 31 -- हसनपुर। मंगलवार रात संभल मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कालाखेड़ा पुल के नजदीक बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बाइक सवार संभल के सरायतरीन निवासी सरफराज पुत्र कलुआ घायल हो गया। यूपी 112 पुलिस ने घायल को नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे संभल ले गए। बताया जाता है कि सरफराज दिल्ली में पेंटर का कार्य करता है। नए साल पर वह घर लौट रहा था। कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई सूचना या तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...