संवाददाता, मार्च 15 -- संभल की विवादित शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्से में रंगाई-पुताई का काम आज से शुरू हो सकता है। मुस्लिम पक्ष को रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट की इजाजत मिलने के बाद गुरुवार को एएसआई टीम ने मस्जिद का निरीक्षण किया था। उम्मीद है कि शुक्रवार को होली बीत जाने के बाद आज से वहां रंगाई-पुताई का काम शुरू हो सकता है। इस बीच हिन्दू पक्ष ने मस्जिद के रंग-रोगन में हरे रंग का इस्तेमाल न किए जाने की मांग की है। हिन्दू पक्षकारों ने इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन भी डीएम को दिया है। हिन्दू पक्ष का कहना है कि यह एएसआई की इमारत है इसलिए फिलहाल इस पर दोनों ही पक्षों का समान अधिकार है। ऐसे में यदि हरा रंग लगाया जाता है तो वे इसे भगवा रंग में रंगे जाने की मांग करेंगे। हिन्दू पक्ष की मांग है कि विवादित इमारत की रंगाई-पुताई सफेद रंग से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.