संभल, फरवरी 8 -- 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म 'कल्कि संभल' का दूसरा पोस्टर शनिवार को जारी कर दिया गया है। यह पोस्टर कहानी के एक अहम पात्र सेठ बनवारी लाल गोयल पर केंद्रित है, जिसकी भूमिका बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल निभा रहे हैं। इससे पहले 2 फरवरी को फिल्म के दो अन्य किरदार 'अब्बाजान' और 'भाईजान' के पोस्टर जारी किए गए थे। फिल्म निर्माता अमित जानी ने बताया कि सेठ बनवारी लाल गोयल का पात्र उस दौर की त्रासदी और हिंसा से प्रभावित लोगों के दर्द का प्रतीक है। गोयल उस समय के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति बताए गए हैं, जिनकी फर्म मुरारी लाल एंड संस जानी-मानी थी। पोस्टर में उनके लुक को गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया गया है, ताकि उस समय की परिस्थितियों और सामाजिक प्रभाव को दर्शाया जा सके। दंगे में कैसे उनके साथ सैकड़ों लोगों को मौत के घाट ...