संभल, फरवरी 11 -- संभल। संभल जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव उत्साह और गहमागहमी के बीच संपन्न हो गए। मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम घोषित परिणामों में एडवोकेट शकील अहमद ने 167 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया अब्दुल रहमान, मोहम्मद शाहनवाज, लवकेश देवल और राजीव कुमार शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। इसके बाद 20 मिनट के अंतराल पर मतगणना प्रारंभ की गई और रात करीब 8 बजे अंतिम परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए शकील अहमद का मुकाबला अब्दुल जब्बार और नईम कुरैशी से था। अन्य पदों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुख्तार फातिमा ने 156 वोट पाकर जीत दर्ज की। सचिव पद पर सर...