अमरोहा, अगस्त 8 -- मुख्यमंत्री के दौरे के बीच संभल जाने की तैयारी में जुटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहता था। इसके उलट अमरोहा जिला प्रशासन ने गैर कानूनी तरीके से उन समेत समर्थकों को बुधवार रात ही घर पर नजर बंद कर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं चल रही है। बल प्रयोग कर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। जिले में किसानों को खाद नहीं मिल रही है, बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद नहीं हो रही व स्कूल बंद किए जा रहे हैं। छुट्टा पशुओं की समस्या भीा बढ़ती जा रही है। गन्ना व धान का दाम नहीं बढ़ाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.