संभल, मार्च 30 -- संभल। आरटीई (शिक्षा अधिकार अधिनियम) के तहत जिले के 2703 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए 1.35 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह धनराशि छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे वे किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक शिक्षा सामग्री खरीद सकें। आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने डीबीटी के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही यह राशि छात्रों के अभिभावकों के खातों में पहुंच जाएगी। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.