संभल, दिसम्बर 18 -- हिंदू जागृति मंच की बैठक बुधवार को कोट पूर्वी स्थित संस्था के जिलाध्यक्ष निवास पर संपन्न हुई। बैठक में संभल के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भगवान कल्कि अवतार स्थली के रूप में संभल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि हाल के दिनों में भगवान कल्कि अवतार को लेकर जो भ्रम फैलाया गया है, उसे दूर करने की जिम्मेदारी संभलवासियों को स्वयं निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संभल के महत्व का डंका संभलवासियों को ही बजाना होगा। इसके लिए प्रेस वार्ता आयोजित करने, विद्वानों, इतिहासकारों और धर्माचार्यों के विशेष सम्मेलन कराने तथा प्रकाशित ऐतिहासिक व पौराणिक ग्रंथों के माध्यम से संभल के महत्व को उजागर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.