संभल, जून 18 -- सार्वदेशिक आर्य वीर दल का राष्ट्रीय शिविर 1 से 15 जून तक गुरुकुल विश्वभारती, लाढ़ौत (रोहतक) हरियाणा में संपन्न हुआ। इस शिविर में देशभर से हजारों आर्यवीरों ने भाग लिया। जिसमें जिले से 10 आर्य वीरों ने भागीदारी की। आर्यवीर दल संभल जिले के संचालक ज्योति वसु आर्य ने बताया कि इस वर्ष के शिविर में जिले के कई युवाओं ने विशेष उपलब्धियां हासिल की है। शिविर में युवाओं को शारीरिक व्यायाम, योग, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, वैदिक संस्कारों और सामाजिक सेवा जैसें विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 3 आर्य वीरों ने उप व्यायाम शिक्षक के रूप में चयनित हुए। इनमें विश्वजीत आर्य (भीकमपुर जैनी), कृष्णांश आर्य (गवां), प्रमुख आर्य (जहांनपुर) ने उप व्यायाम शिक्षक बनकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

हिंदी हिन्दु...