संभल, जनवरी 16 -- जनपद के नगर पंचायत गवां निवासी आशुतोष प्रताप सिंह ने प्राकृतिक खेती में वह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमक उठा है। भारत सरकार ने देशभर से चयनित मात्र पांच प्राकृतिक किसानों में आशुतोष का चयन किया है। इस उपलब्धि के तहत उन्हें 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय सम्मान की कड़ी में आशुतोष 25 जनवरी को दिल्ली में विभिन्न सरकारी विभागों और केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। इस दौरान वे प्राकृतिक और जैविक कृषि के अपने अनुभवों को साझा करेंगे। 26 जनवरी को वह कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह के साक्षी बनेंगे। आशुतोष प्रताप सिंह का सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। एमबीए की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने ...