संभल, फरवरी 6 -- राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन परिसर में 57वीं प्रादेशिक फल, फूल और शाकभाजी प्रदर्शनी में जनपद के किसानों और उद्यमियों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। इस प्रदर्शनी में ऐंचवाड़ा डींगर निवासी कुलदीप सिंह द्वारा लगाए गए स्ट्राबेरी के स्टॉल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। कुलदीप सिंह द्वारा उगाई गई उच्च गुणवत्ता वाली स्ट्राबेरी को उसकी बेहतरीन मिठास, आकार और उत्पादन तकनीक के चलते निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ माना। उनकी इस उपलब्धि से न केवल क्षेत्र के किसानों में उत्साह बढ़ा है, बल्कि आधुनिक बागवानी की ओर किसानों का रुझान भी बढ़ेगा। वहीं चन्दौसी निवासी शालिनी शर्मा ने मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके मधुमक्खी पालन को दूसरा स्थान, जबकि उनके द्वारा उत्पादित शहद को तीसरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.