अमरोहा, मार्च 26 -- पशुओं का इलाज करने के तौर-तरीके सिखाने का झांसा देकर संभल की महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक मोहित को डिडौली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के आरोपी उसके भाई शोभित व मुकदमे में नामजद अन्य फरार परिजनों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तोहफापुर निवासी मोहित अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक है। एफआईआर के मुताबिक कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात संभल जिले के एक गांव में रहने वाली एक महिला से हुई थी। महिला का आरोप है कि मोहित ने पशुओं का इलाज करने के तौर-तरीके सिखाने का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मोहित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.