संभल, मई 13 -- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद शव खेत में गड्ढा कर दबा दिया था। पिछले कई दिनों से चल रही जांच के बाद पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में पत्नी और उसके प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के बालू टीला निवासी गुगली भगत गाजियाबाद में मजदूरी करता था। वहीं उसकी पत्नी पूजा और बच्चे भी रहते थे। गाजियाबाद में ही संभल जनपद के कैला देवी थाना क्षेत्र के नाई वाली मढ़ैया निवासी गीतेश से उसकी दोस्ती हो गई। होली पर गुगली अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर गीतेश के गांव आया। इसी दौरान पूजा और गीतेश के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। प्रेम-प्रसंग की भनक लगने पर गुगली ने पत्नी के साथ झगड़े शुरू कर दिए। तानों और मारपीट से परेशान होकर पूजा ढाई साल के बेटे को लेकर गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.