सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। होली का रंग संभलकर खेलें। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मिलावटी रंग कपड़े के साथ-साथ आपके चेहरे को बदरंग कर सकते हैं। आज के समय में प्राकृतिक रंगों का तो कहीं नामो-निशान है नहीं। लोगों के पास इतना समय भी नहीं है कि वे प्राकृतिक रंग बनाएं। ऐसे में वे बाजार से रंग लाना आसान समझते हैं। वहीं बाजार मिलावटी रंगों से सज गए हैं। बाजार में मिलने वाला रंग केमिकल चीजों से मिलकर बना होता है। साथ ही उसमें शीशे का चूरा मिला होता है जो कि हमारी सेहत और स्किन के लिए खतरनाक साबित होता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। अगर गलती से रंग आपके मुंह और पेट में चला जाए तो इनमें मौजूद लेड और लेड ऑक्साइड आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। त्वचा के लिए नुकसानदेय केमिकल वाले रंग आपकी स्किन के लिए भी नुक...