आरा, फरवरी 24 -- -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 20 डिग्री कॉलेजों को स्थायी संबंधन की अनुशंसा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सीनेट की बैठक से पूर्व सभी निकायों की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण एजेंडों का अनुमोदन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को संबंधन व नवीन पाठ्यक्रम समिति की आखिरी बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने की। बैठक में संबंधन से जुड़े एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। वैसे कॉलेज जिनके द्वारा स्थाई संबंधन और नए संबंधन के लिए प्रस्ताव दिया गया था, उनके प्रस्ताव पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से बनी जांच कमेटी की रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेजों के नव संबंधन और स्थायी संबंधन की अनुशं...