मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए सोमवार को राज्य संप्रेषण गृह (किशोर) में शिविर लगाकर निरुद्ध बंदियों को टीबी एवं एचआईवी जागरूकता के प्रति जागरूक किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा टीबी के संपूर्ण लक्षणों की जानकारी देते हुए नि:शुल्क उपलब्ध जांच, इलाज, बचाव के विषय के बारे में जानकारी दी। कहा कि पूरे इलाज अवधि तक प्रतिमाह 1000 रुपये देने का प्रावधान है। कहा कि आप अपने बीच के किसी भी व्यक्ति को बताए गए लक्षणों से यदि प्रभावित पाते हैं, तो उन्हें देश हित में सरकारी अस्पताल से जांच एवं इलाज कराने का सुझाव अवश्य दें। कार्यक्रम में क्षय विभाग के पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत, टीबी एचबी अवध बिहारी कुशवाहा, संप्रेषण गृह प्रभारी अधीक्षक लल्लन प्रसाद, विजय कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस...