संभल, अप्रैल 6 -- तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने 45 शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी निधि पटेल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान में दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की 15, पुलिस 10, चकबंदी दो, विकास विभाग की चार, खादय एवं रसद विभाग की दो, अन्य विभाग की 12 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें राजस्व की तीन, पुलिस की दो चकबंदी की एक व एक अन्य विभाग की शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ आलोक सिद्धू, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी कमलकांत आदि ने शिकायतें सुनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.