मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- जनपद में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ चारों तहसीलों में किया गया। चारों तहसीलों में 155 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र 8 का ही निस्तारण मौके पर किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण तथा की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। इस अवसर पर सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया, एसडीएम प्रवीन द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ व अन्य अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.