मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरनगर। सोमवार को जनपद की चारों तहसीलों सदर, जानसठ, खतौली, बुढ़ाना में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद की चारों तहसीलों में कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जानसठ। सोमवार को जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान 73 शिकायत दर्ज की गई। जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान जानसठ सीओ रूपाली राव, सीओ भोपा देववृत वाजपेई, एसडीएम राजकुमार भारती, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बुढ़ाना। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे...