रामपुर, फरवरी 8 -- जिले में शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सभी तहसीलों में कुल कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, इनमें से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम व एसपी की उपस्थिति में तहसील मिलक सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें कुल 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए डीएम ने निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को अवगत कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा तहसील मिलक में ग्राम न्यायालय की स्थापना हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। ग्राम करींगा से गुजरने वाली सड़क पर अवैध रूप से उपले व घूरे डाले जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.