नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले की दादरी, सदर व जेवर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में 94 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जेवर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 20 शिकायतें दर्ज कराई गई। विभागीय अधिकारियों के माध्यम से एक शिकायत का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। उनका निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। इस अवसर पर सीएमओ डॉ़ नरेंद्र कुमार, एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.