संभल, मार्च 2 -- तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की 72 शिकायते सुनकर उसमें से 8 का निस्तारण मौके पर कर दिया। वहीं बारिश के कारण शिकायत कर्ता की कम पहुंचे। एडीएम प्रदीप वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के साथ विभागों से संबंधित फरियादियों की शिकायते सुनी। जिसमें राजस्व की 25, पुलिस 15, चकबंदी 2, विकास 6, खाद्यय एंव रसद विभाग 2, समाज कल्याण 1, शिक्षा 1 के साथ अन्य विभागों की कुल 20 शिकायते आयी। जिसमें से मौके पर 8 का अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप, बीडीओ कमलकांत समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का मौका मिला, जिससे आमजन को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.