बलिया, अक्टूबर 18 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 187 आवेदन पत्र आए जिसमें 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता बिट्टू प्रसाद पुत्र इंद्रजीत प्रसाद, ग्राम नत्थोपुर, पोस्ट गोपालपुर, ब्लॉक चिलकहर के निवासी ने शिकायत दर्ज कराया कि उनका जाति प्रमाण पत्र तो बन गया है, लेकिन भाई का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है। इसे डीएम ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान हो। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि अवैध खलिहानों व तालाबों के कब्जे से संबंधित सभी मामलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.