सोनभद्र, फरवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश संबंधितों को दिया। दुद्धी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 69 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही पांच मामलों का निस्तारण किया गया। लंबित 64 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिया गया। डीएम बीएन सिंह ने शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जमीन सम्बन्धित प्राप्त हुए, जिसका शंका समाधान मौके पर ही तत्परता के साथ निस्तारण किया गया। जमीन सम्बन्धी मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते ...