रांची, फरवरी 20 -- रांची। भाजपा नेता डॉ. सूरज मंडल को अखिल भारतीय संपूर्ण क्रान्ति राष्ट्रीय मंच का झारखंड संयोजक नियुक्त किया गया है। गुरुवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण क्रान्ति राष्ट्रीय मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया, साथ ही अन्य प्रदेशों में भी संयोजकों की नियुक्ति के साथ व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में यह फैसला लिया गया कि संपूर्ण क्रान्ति राष्ट्रीय मंच का प्रस्तावित दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन अगले 20 मार्च को नयी दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में होगा। 20 मार्च को तीन सत्रों में यह सम्मेलन होगा। 21 मार्च को जंतर-मंतर में पूरे देश से आये लोकतंत्र व जेपी आंदोलन के सेनानी एकत्रित होंगे और वहां से कुच कर संसद घेराव करने के लिए अपनी यात्रा ...