जमशेदपुर, अगस्त 11 -- संपूर्ण आश्रय संस्था की ओर से गेरुआ बस्ती स्थित फूरिदा महिला आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं संग सावन महोत्सव मनाया गया। बुजुर्ग महिलाओं को मेहंदी, नेल पॉलिश, हरि चूडियां, बिंदी लगाकर उन्हें सावन की शुभकामनाएं दी गईं। संपूर्ण आश्रय संस्था की अध्यक्ष सुष्मिता सरकार ने कहा कि महिलाएं सहेलियों के साथ बड़े-बड़े होटलों में पैसा देकर उनके साथ नाचते-गाते झूमते हुए सावन उत्सव मनाती हैं, लेकिन हमारे बुजुर्ग आज समाज और परिवार से तिरस्कृत हैं। एक समय वे भी सहेलियों के साथ सावन उत्सव मनाते होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य संजय सिंह, विकास कुमार, सतीश चाचार, गुरमीत सिंह, अभिजीत सेन, अमित कुमार, नीतू आते, विद्या श्रीवास्तव, आशा सिंह, सोनी कुमारी, आभा कुमारी, नीतू कुमारी, गायत्री दास, परमजीत कौर का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.