भदोही, फरवरी 3 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। आकांक्षात्मक विकास खंड औराई में संपूर्णता अभियान दो का शुभारंभ मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुआ। संपूर्णता अभियान का द्वितीय चरण 14 अप्रैल तक संचालित रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लक्षित संकेतकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से धरातल पर क्रियान्वित कर अंतिम पंक्ति के लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है। इस दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि संपूर्णता अभियान दो के तहत निर्धारित लक्ष्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करते हुए लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाए। संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी कार्य योजनाओं के अनुरूप कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, म...