कोडरमा, अगस्त 1 -- कोडरमा,वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के पूर्णिमा टॉकिज मैदान में शुक्रवार को संपूर्णता अभियान सह सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त ऋतुराज, उप वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, विकास आयुक्त रवि जैन एवं अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रवि जैन ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी संरचना और सामाजिक विकास जैसे पाँच प्रमुख थीमों के अंतर्गत कुल 39 प्रमुख संकेतकों पर कार्य किया जा रहा है। मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने संबोधन में कहा कि जिले में संपूर्णता अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने में फ्रंटलाइन कर्मियों ने प्रशंसनीय भूम...