नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पहले से ही कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे राजधानी के लोगों पर अब शीतलहर का प्रकोप मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट को देखते हुए दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, शनिवार की सुबह इस जाड़े की सबसे ठंडी रही। दिल्ली में पिछले दिनों बादलों की एक परत और घने कोहरे के चलते धूप नहीं निकल रही थी। इस कारण दिन के अधिकतम तापमान में तो गिरावट का रुख बना हुआ था, लेकिन आमतौर पर न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास बना हुआ था। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इस बार सर्दी के मौसम का यह अभी तक का सबसे कम न्यूनतम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.