नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को प्रस्तुत बजट में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लुटियन जोन में दो हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। साथ ही प्रदूषण की रोकथाम, हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण सुधार और सेवाओं को आसान बनाने पर जोर दिया है। एनडीएमसी प्रमुख केशव चंद्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर भारत सरकार की निर्भया फंड स्कीम के तहत सेफ सिटी प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा। एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस के बीच सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड साझा की जाएगी। चंद्रा ने बताया कि परियोजना पर पहले से ही काम शुरू किया जा चुका है और अभी तक 82 सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़ दिया गया है। डार्क स्पॉट होगा खत्म एनडीएमसी प्रमुख केशव चंद्रा ने बताया कि क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.