नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सवारियों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी वसीम पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी सवारियों को अपने ऑटो में बैठाता था और सुनसान स्थान पर वाहन खराब होने का बहाना बनाकर रुकता था। इस बीच इनके ही गिरोह का अन्य सदस्य एक महिला के साथ दूसरे ऑटो से आता था और उस सवारी को अपने ऑटो में बैठा लेता था। सामान एक ऑटो से दूसरे में रखने के दौरान महिला शख्स को बातों में उलझा लेती थी। इस बीच गिरोह के अन्य सदस्य बैग मे रखी नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.