नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार इलाके में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड में यशवीर के पिता धर्मवीर सिंह ने घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात से मना किया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा गांव की जमीन बेचकर कई करोड़ रुपये लेकर दिल्ली आ गया। बेटे ने इन रुपयों को दिल्ली में ब्याज पर लगा दिया था। अब ज्यादातर लोग पैसे लेने के बाद देने में आना-कानी कर रहे थे। घर में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। बेटे यशवीर ने पत्नी की बात में आकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यशवीर की मां 46 वर्षीय कविता, उसकी बहन 24 वर्षीय मेघना और छोटे भाई 14 वर्षीय मुकुल के शव का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। परिजन शाम के समय शव लेकर हरियाणा के लिए ...