नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने लोगों की शिकायत के आधार पर और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर कुछ आक्रामक लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम में भेजा है। इसे लेकर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई की है। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में लोगों ने आक्रामक लावारिस कुत्तों से होने वाली दिक्कतों को लेकर शिकायत की थीं। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि नजफगढ़ के अस्पतालों व रिहायशी इलाकों में नागरिकों ने आक्रामक लावारिस कुत्तों की शिकायत की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लगभग दस आक्रामक लावारिस कुत्तों को एनजीओ द्वारा संचालित एक डॉग शेल्टर होम में भेज दिया है। इन आक्रामक लावारिस कुत्तों के व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। -------- निगम के दो शेल्टर होम जल्द शुरू ह...