नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की 73वीं जयंती पर अरुण जेटली पार्क में भाजपा नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अरुण जेटली की प्रतिमा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। अरुण जेटली फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली, पुत्री सोनाली जेटली सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जेटली एक कुशल वक्ता होने साथ एक सच्चे मित्र थे। वह हमेशा अपने सहयोगियों को आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करते थे। नड्डा ने कहा जेटली का चिरपरिचित म...