नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वंदेभारत एक्सप्रेस से बनारस जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची एक विदेशी महिला के साथ स्टेशन के बाहर ठगी का प्रयास किया गया। क्लाउडिया नामक इस महिला ने ठगी के प्रयास की जानकारी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। इसमें महिला ने बताया है कि उनकी टिकट को नकली बताकर शख्स उनके साथ ठगी करना चाहता था, लेकिन वह बच निकली। सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में महिला ने बताया कि वह घूमने के लिए भारत आई हैं। वह तड़के होटल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से उन्हें बनारस के लिए वंदेभारत ट्रेन से सफर करना था। वह जब रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंची तो वहां उसे एक युवक ने रोका और टिकट दिखाने को कहा। महिला ने जब टिकट दिखाई तो उसने कहा कि यह टिकट नकली है। इन्हें दूसरा टिकट बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.