नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जनकपुरी हादसे के बाद शनिवार को दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस, निगम एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पुलिस जांच पूरी तरह स्वतंत्र रूप से चल रही है। इस दुखद घटना के बाद सरकार कोई कोताही नहीं बरतेगी और भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाही को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के बाद शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जनकपुरी में हुई यह घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही से भी जुड़ा विषय है। दिल...