नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई और धुंध गायब हो गई। दिन के समय भी तेज धूप निकली रही। उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहे। आसमान साफ होने के चलते न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। दिल्ली के सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह है। 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यानी बीते चार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.