नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के आठ माह के यमुना सफाई के संकल्प व प्रयासों का परिणाम है कि आज यमुना का जल न केवल डुबकी लगाने बल्कि आचमन (पीने) योग्य भी हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यमुना हो या छठ पर्व दोनों के नाम पर पूर्व आप सरकार ने भ्रष्टाचार किया था। उसी भ्रष्टाचार के कारण आप सत्ता से बाहर है। सचदेवा ने कहा कि गत वर्ष 25 अक्तूबर, 2024 को छठ से 10 दिन पूर्व उन्होंने यमुना की दुर्दशा को दुनिया के समक्ष उजागर करने का प्रयास किया था। इस दौरान दिल्ली में यमुना के आईटीओ घाट पर जल में डुबकी लगाई तो दुनिया ने देखा था कि यमुना की स्थिति एक गंदे नाले समान थी। साथ ही, उस डुबकी ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया था। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार...