नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी के विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार कालिंदी कुंज पहुंचे और यमुना के पानी के ऊपर तैर रहे झाग का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस वीडियो को 'एक्स' पर साझा कर कहा कि बिहार चुनाव खत्म हो गया और अब दिल्ली सरकार की यमुना सफाई अभियान का दिखावा भी खत्म हो गया है। अब यमुना में हर तरफ सिर्फ झाग ही झाग दिख रहा है। उनका कहना है कि कालिंदी कुंज पर झाग से ढकी यमुना के इस वीडियो ने सरकार के सफाई अभियान की पोल खोल दी है। कालिंदी कुंज पहुंचे विधायक संजीव झा ने कहा कि ऊपर से यमुना का दृश्य बेहद खूबसूरत लग रहा था, लेकिन यह सफेद चादर वास्तव में सरकार की लापरवाही की परत है। भाजपा ने वादा किया था कि वह छह महीने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.