नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन के साथ रामलीला मैदान का दौरा कर 14 दिसंबर को होने वाली महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रैली स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाए। यादव ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। देवेंद्र यादव ने स्पष्ट कहा कि हमें भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर सामने आना होगा। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की महारैली में पहुंचकर राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करें और रैली को सफल बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...