नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और आप दोनों ही पार्टियों ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विधानसभा को अखाड़ा बना दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा इन दोनों पार्टियों की नीयत और व्यवहार को उजागर करता है। यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण, जल संकट, यमुना सफाई, सड़क पुनर्निर्माण, सीवर और नाले की सफाई आदि के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने से भाजपा सरकार भाग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...