नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अवैध निर्माण के लिए बुक एक लाख 25 हजार से अधिक संपत्तियों को बिजली कनेक्शन देने का फैसला लिया है। यह एक अभूतपूर्व निर्णय है। इसकी मांग दिल्ली की प्रभावित जनता एक दशक से कर रही थी। यह संपत्तियां दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के आरोप में बुक हैं। उनसे अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख परिवार रिहायशी या व्यावसायिक रूप से जुड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...