नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आईटीओ चौक पर मास्क का वितरण किया। कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा सरकार को बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक करने का अभियान है। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मास्क वितरण अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजारों, भारी प्रदूषण वाले चौराहों और मेट्रो स्टेशन पर मास्क वितरण किए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने में भाजपा सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण करने का कोई स्थायी उपाय अभी तक नही किया है, उल्टा प्रदूषण के खतरनाक स्तर को छूने वाले आंकड़ों को छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण की मशी...