नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कपड़ा मंत्रालय के डीसी हैंडीक्राफ्ट्स की पहल 'क्राफ्टेड फॉर द फ्यूचर' का तीसरा संस्करण शुरू होने जा रहा है। 'वीव द फ्यूचर' सीरीज के तहत 12 से 21 दिसंबर तक नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में यह विशेष प्रदर्शनी आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी सभी के लिए निःशुल्क और खुली रहेगी। इसका समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। इस संस्करण का लक्ष्य रोजमर्रा की सामग्रियों और पारंपरिक शिल्प प्रथाओं में शामिल बुद्धिमत्ता पर है। यह भारत की समृद्ध शिल्प परंपराओं को टिकाऊ और समकालीन जीवन से जोड़कर दर्शाता है। इसमें कढ़ाई, ऊन, सिरेमिक्स, फूड, ज्वेलरी और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में आर्टिजन्स, डिजाइनर्स और सामग्री नवोन्मेषकों की भागीदारी रहेगी। वर्कशॉप के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, जबकि अन्य गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लिए अ...