नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते फोटो पोस्ट करने वाले नाबालिग और उसे पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी रहमान को पकड़ा है। उसके पास से फोटो में दिखाई गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 23 दिसंबर की रात पुलिस को इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो डालने वाले नाबालिग के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...