नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 'अटल बिहारी वाजपेयी सद्भावना उद्यान' का नामकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल रहीं। उन्होंने 11 एकड़ की हरी-भरी जगह को अटल बिहारी वाजपेयी को एक स्थायी श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया है। इसका पहले सदभावना पार्क नाम था। यहां पूर्व प्रधानमंत्री की एक मूर्ति भी जल्द लगाई जाएगी। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां समय बिताने के लिए आएं। साथ ही, प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव राजीव वर्मा और डीडीए के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। --- फव्वारे लोगों कर रहे आकर्षित यह पार्क रिंग रोड के महात्मा गांधी मार्ग प...