नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर चल रहे सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार छठ पर्व को पहले से कहीं अधिक भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण में दिल्ली सरकार के विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना का जल पहले से अधिक स्वच्छ और निर्मल हो गया है। इसमें झाग या अन्य प्रकार के प्रदूषण की कोई समस्या नहीं है। यमुना के विभिन्न घाटों की सफाई और समतलीकरण के लिए जेसीबी मशीनों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.