नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में प्रदूषण बढ़ने को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पिछले चार दिनों में पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं और यह कोई संयोग नहीं है। यह दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने की सुनियोजित राजनीति है, ताकि कहा जा सके कि दिल्ली सरकार असफल है। सिरसा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दीपावली जैसे पावन पर्व को राजनीति से जोड़ रही है। दीपावली किसी राजनीतिक पार्टी का त्यौहार नहीं है। यह भारत की आत्मा का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। पहले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.