नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी दिलाने का झांसा देकर देशभर में सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाले आरोपी मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरके पुरम सेक्टर- 7 में रहने वाले एस सिंह ने ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने पीड़ित को बीडब्ल्यूएफएस कंपनी में 35 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी पर नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी ने पीड़ित से 55 सौ रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में गूगल पे करने के लिए कहा। 26 जुलाई को पीड़ित के मेल पर एक पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज आए। इसके बाद आरोपी ने 15 हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मनोज का नंबर बंद हो गया। मोबाइल से पकड़ा गया आरोपी एसआई प्रियंका, हेड कांस्टेबल जय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.